• Home
  • Personal Finance Tips
  • PPF 2026: पब्लिक प्रोविडेंट फंड की योग्यता, ब्याज दर (7.1%), लोन और फायदे

PPF 2026: पब्लिक प्रोविडेंट फंड की योग्यता, ब्याज दर (7.1%), लोन और फायदे

PPF

PPF (Public Provident Fund) अर्थात सार्वजनिक भविष्य निधि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली एक अत्यंत लोकप्रिय लॉन्ग टर्म बजट और निवेश योजना है। इसे 1968 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य व्यक्तियों को रिटायरमेंट के लिए बचत करने और फ्यूचर के लिए फंड इकट्ठा करने को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था। चुकी यह योजना केंद्र सरकार द्वारा ऑफर की गई है इस योजना में इन्वेस्ट किए गए पैसे का रिटर्न सेफ और गारंटीड है। इस योजना का उद्देश्य छोटे निवेशकों को लाभ पहुंचाना तथा निवेश के लिए इनकरेज करना है। यह एक लॉन्ग टर्म Investment plan है। 

मुख्य बातें

  • क्या है: PPF भारत सरकार की लंबी अवधि की बचत योजना है, जिसमें पैसा सुरक्षित और रिटर्न गारंटीड है।
  • सीमा: एक वित्त वर्ष में कम से कम ₹500 और ज्यादा से ज्यादा ₹1,50,000 जमा कर सकते हैं, 12 किस्तों तक या एकमुश्त।
  • अवधि: खाता 15 साल में मैच्योर होता है, फिर बंद कर सकते हैं या 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ा सकते हैं।
  • टैक्स: पुरानी टैक्स व्यवस्था में जमा राशि पर कटौती मिलती है (पुरानी धारा 80C, अब Income-tax Act 2025 की धारा 123), और ब्याज व मैच्योरिटी दोनों व्यवस्थाओं में टैक्स-फ्री हैं। ब्याज दर 7.1% है।
  • निष्कर्ष: PPF अधिकांश बैंक FD से ज्यादा ब्याज और टैक्स बचत देता है, लंबी सुरक्षित बचत के लिए यह मजबूत विकल्प है।

PPF का फुल फॉर्म

पीपीएफ (PPF) का फुल फॉर्म है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) तथा हिंदी में इसे सार्वजनिक भविष्य निधि कहा जाता है।

पीएफ खाता कौन खोल सकता है?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड(PPF) अकाउंट की विस्तृत जानकारी लेने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है पीपीएफ अकाउंट कौन खोल सकता है। निम्नलिखित प्वाइंट्स हमें यह जानकारी दे सकते।

  • कोई भी भारतीय नागरिक PPF अकाउंट खोल सकता है पर कोई NRI पीपीएफ (PPF) अकाउंट नहीं खोल सकते हैं।
  • नाबालिक व्यक्ति भी पीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं अथवा वे व्यक्ति जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है उनके लिए भी पीपीएफ अकाउंट खुलवाया जा सकता है किंतु इनका अकाउंट  इनके परिवार वाले ऑपरेट करते हैं। परिवार वाले उनके अकाउंट में पैसा जमा करने तथा निकालने का कार्य कर सकते हैं। वयस्क होने पर व्यक्ति स्वयं अपना अकाउंट ऑपरेट करता है। 
  • कोई व्यक्ति एक बार में एक ही पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है अर्थात एक व्यक्ति को एक से अधिक पीपीएफ अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं है।
  • अकाउंट होल्डर अपने पीपीएफ अकाउंट को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्वेच्छा से ट्रांसफर करवा सकते हैं तथा पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर करवाया जा सकता है।
  • पीपीएफ (PPF) स्कीम जॉइंट अकाउंट की इजाजत नहीं देता है। अर्थात दो व्यक्तियों का एक ही पीपीएफ अकाउंट नहीं हो सकता।

पीपीएफअकाउंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी

जैसा कि हम जानते हैं पीपीएफ (PPF) अकाउंट केवल भारतीय नागरिक ही खोल सकते हैं यहां तक  कि भारतीय अविभाजित परिवार यानी यानी हिंदू उंडिवाइडेड फैमिली को भी पीपीएफ अकाउंट खुलवाने की पात्रता प्राप्त नहीं है। पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी की अवधि 15 वर्ष है इस अवधि के बाद या तो अकाउंट होल्डर अकाउंट बंद कर सकता है या इसे 5 साल के ब्लॉक में बढ़ा सकता है। इसमें इन्वेस्टमेंट के लिए मिनिमम अमाउंट 500 रखा गया है किन्तु मैक्सिमम 1,50,000 की राशि तक किसी भी वित्तीय वर्ष में जमा किए जा सकते हैं। एकाउंट होल्डर मैक्सिमम 12 इंस्टॉलमेंट मैं अथवा लंपसम पूरा अमाउंट एक बार में जमा कर सकते है। 

क्योंकि यह स्कीम सेंट्रल गवर्नमेंट की स्कीम है इसलिए पीएफ पर ब्याज दर सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है तथा समय-समय पर इसमें चेंजेस भी किए जाते हैं। वैसे अब तक का अनुभव यदि देखा जाए तो पीएफ का इंटरेस्ट रेट ज्यादातर अन्य फिक्स्ड इनकम सेविंग स्कीम्स के कंपैरिजन में अधिक रहा है। इस स्कीम में इंटरेस्ट एनुअल एकम्युलेट होता है और इन्वेस्टर को टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। पीपीएफ स्कीम में इन्वेस्ट किया हुआ अमाउंट पुरानी टैक्स व्यवस्था में धारा 80C (Income-tax Act 2025 में धारा 123) के तहत टैक्स डिडक्शन के लिए एलिजिबल है और अर्जित इंटरेस्ट और मेच्योरिटी अमाउंट भी टैक्स फ्री है। 

PPF खाता कैसे खोलें

  • अपने नजदीकी डाकघर या अधिकृत बैंक जाएँ।
  • PPF खाता खोलने का फॉर्म भरें।
  • KYC दस्तावेज जैसे आधार, PAN आदि जमा करें।
  • पहली जमा राशि (न्यूनतम ₹500) करें।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते के फायदे

  • यह स्कीम कम आए वाले भारतीय नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कम से कम आय वाले व्यक्ति भी यह खाता बैंक में या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। 
  • अभिभावक अपने नाबालिक बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पीएफ खाता खोल सकते हैं
  • क्योंकि यह योजना भारत सरकार द्वारा आम आदमियों को ध्यान में रखकर लाई गई है अतः इसमें पैसे डूबने की संभावना न के बराबर होती है। यह स्कीम केंद्र सरकार (वित्त मंत्रालय) द्वारा अधिसूचित PPF योजना, 2019 के नियमों के तहत चलती है
  •  पीपीएफ अकाउंट होल्डर अपनी सुविधा अनुसार सालाना 12 किश्तों  में अथवा एक  मुश्त  पैसे जमा कर सकता है।
  • PPF अकाउंट मैं जमा राशि पर 7.1% ब्याज दिया जाता है एवं इससे प्राप्त इंटरेस्ट टैक्स फ्री होता है।
  • चूंकि इस योजना का मेच्योरिटी पीरियड 15 वर्ष है, पूरी राशि 15 वर्ष पूरे होने पर ही निकाली जा सकती है; बीच में सातवें वित्त वर्ष से नियमों के अनुसार आंशिक निकासी की सुविधा है। यदि अकाउंट होल्डर चाहे तो इस पीरियड को 5 साल और  बढ़ाया  जा सकता है। 
  •  पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)की एक बड़ी सुविधा यह है कि अकाउंट होल्डर इस पर लोन ले सकता है। यदि किसी कारण से पैसों की आवश्यकता हो तो खाता खोलने के तीसरे से छठे वित्त वर्ष के बीच अकाउंट होल्डर दो साल पहले के बैलेंस के 25% तक लोन ले सकता है। लोन 36 महीने में चुकाना होता है, और समय पर चुकाने पर ब्याज सिर्फ 1% सालाना है (देर होने पर 6%)। सातवें वित्त वर्ष से हर साल आंशिक निकासी भी की जा सकती है। 

नॉमिनी संबंधी नियम 

  • इन्वेस्टर एक या एक से अधिक व्यक्ति को नामित कर सकता है जो उसकी मृत्यु के पश्चात जमा राशि को प्राप्त कर सकते हैं। 
  • माइनर के बदले खाता खोलने पर कोई भी नॉमिनी नहीं किया जाता।
  • इन्वेस्टर कभी भी नॉमिनी को बदल सकता है।
  • नॉमिनी के माइनर होने की कंडीशन में इन्वेस्टर किसी व्यक्ति को नॉमिनी डिक्लेयर कर सकता है जो की एक्चुअल नॉमिनी  के एडल्ट होने तक के दौरान इन्वेस्टर की डेथ हो जाने पर राशि प्राप्त कर सकता है।
  • यदि इन्वेस्टर की  मृत्यु 15 वर्ष की अवधि पूर्ण होने से पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को उसके द्वारा जमा राशि दी जा सकती है।
  • इन्वेस्टर की मृत्यु होने पर पीएफ खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता रहता है यह ब्याज जमा राशि  का भुगतान किए जाने वाले पूर्ववर्ती माह के अंत तक मिलता है।
  • पीपीएफ खाता किसी एक व्यक्ति के नाम से दूसरे के नाम पर हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है, अर्थात इन्वेस्टर की मृत्यु के पश्चात नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी उस पीपीएफ खाते को अपने नाम पर जारी नहीं रख सकता है

अन्य निवेश विकल्पों के साथ तुलना

PPF VS FD
PPF अधिकांश बैंक FDs की तुलना में अधिक ब्याज दर (7.1%) प्रदान करता है और धारा 80C के तहत कर लाभ भी देता है। FDs में ऐसे कर लाभ नहीं मिलते।

PPF VS Mutual Fund
जबकि म्यूचुअल फंड्स अधिक रिटर्न प्रदान कर सकते हैं, वे जोखिम भरे होते हैं। PPF सरकार द्वारा समर्थित है और जोखिम-मुक्त है।

PPF बनाम EPF
EPF नौकरीपेशा लोगों के लिए है और इसमें नियोक्ता का योगदान भी शामिल होता है। PPF किसी भी भारतीय नागरिक द्वारा खोला जा सकता है और इसमें कोई नियोक्ता योगदान नहीं होता।

PPF कैलकुलेटर

अपने निवेश की परिपक्वता राशि का अनुमान लगाने के लिए Diving Finance PPF Calculator का उपयोग करें। उदाहरण के लिए, यदि आप हर साल 5 अप्रैल से पहले ₹1.5 लाख जमा करते हैं और 15 साल तक ब्याज दर 7.1% रहती है, तो परिपक्वता राशि लगभग ₹40.68 लाख होगी (कुल जमा ₹22.5 लाख)।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: क्या NRIs PPF खाता खोल सकते हैं?

  • नहीं, PPF खाता केवल भारतीय नागरिक ही खोल सकते हैं। NRIs इस योजना में योग्य नहीं हैं।

Q2: PPF में न्यूनतम और अधिकतम निवेश सीमा क्या है?

  • न्यूनतम निवेश: ₹500 प्रति वित्तीय वर्ष
  • अधिकतम निवेश: ₹1,50,000 प्रति वित्तीय वर्ष

Q3: PPF में ब्याज कैसे गणना की जाती है?a

  • ब्याज प्रत्येक माह की 5वीं तारीख से लेकर महीने के अंत तक के सबसे कम शेष राशि पर गणना की जाती है। ब्याज वार्षिक रूप से जमा किया जाता है।

Q4: क्या मैं 15 वर्ष से पहले PPF खाता बंद कर सकता हूँ?

  • हाँ, लेकिन खाता खोलने वाले वर्ष के अंत से 5 वर्ष पूरे होने के बाद ही, और सिर्फ तय कारणों से: गंभीर बीमारी का इलाज, उच्च शिक्षा, या NRI बनना। ऐसे में पूरी अवधि का ब्याज 1% कम करके दिया जाता है।

Q5: PPF के कर लाभ क्या हैं?

  • पुरानी टैक्स व्यवस्था में PPF जमा पर धारा 80C (नए कानून में धारा 123) के तहत ₹1.5 लाख तक कटौती मिलती है। ब्याज और परिपक्वता राशि दोनों व्यवस्थाओं में कर मुक्त हैं।

Recent Updates

अक्टूबर–दिसंबर 2026 तिमाही (Q3 FY 2026-27) के लिए भी PPF ब्याज दर 7.1% पर बनी हुई है। 1968 से अब तक की PPF ब्याज दर का पूरा इतिहास देखें। सरकार यह दर हर तिमाही तय करती है, इसलिए निवेश से पहले India Post या अपने बैंक पर मौजूदा दर जरूर देखें।

निष्कर्ष

पीपीएफ एक अत्यंत विश्वसनीय, सुरक्षित और बेस्ट इन्वेस्टमेंट है। इसे कम राशि के निवेश के साथ खोला जा सकता है। सरकार ने कुछ पोस्ट ऑफिस तथा कुछ बैंकों को पीपीएफ अकाउंट खोलने का अधिकार प्रदान किया है। आप इन स्पेसिफिक पोस्ट ऑफिस और बैंक शाखाओं में जाकर अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं और इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। परंतु योजना में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना आवश्यक है|

Get Diving Finance in your Google resultsAdd us as a preferred source to see our latest money guides first in Google Top Stories.
Add as preferred source on Google

Run your own numbers

Try our free EMI, SIP, PPF and FD calculators.

0Shares
Scroll to Top