म्युचुअल फंड(Mutual fund) निवेश का एक अत्यंत सहूलियत प्रदान करने वाला साधन हैं जो आपको निवेश के अच्छे विकल्प प्रदान करता है। वैसे तो म्युचुअल फंड काफी ट्रेंड में है किंतु बहुत से लोग आपको ऐसे मिल जायेंगे जिनको म्युचुअल फंड और इनमे इन्वेस्ट करने के तरीकों को लेकर कन्फ्यूजन रहता है। निवेशक मैक्सिमम रिटर्न्स चाहते है किंतु ये जानकारी नहीं होती की किस फंड में इन्वेस्ट करना बेहतर होगा।
म्युचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में बताए गए फंड उदाहरण हैं, सिफारिश नहीं; निवेश से पहले स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।
मुख्य बातें
- किसके लिए: यह लिस्ट उन निवेशकों के लिए है जो समझना चाहते हैं कि म्युचुअल फंड चुनते समय सिर्फ शॉर्ट टर्म रिटर्न क्यों नहीं देखना चाहिए।
- फंड के प्रकार: लिस्ट में लार्ज कैप, फ्लेक्सी कैप और डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड शामिल हैं, जिनके बेंचमार्क जैसे निफ्टी 100 और निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स हैं।
- रिस्क: इक्विटी फंड जोखिम भरे होते हैं, पर रिस्क को मैनेज करते हुए लंबी अवधि में पैसा बढ़ाया जा सकता है।
- निष्कर्ष: फंड चुनने से पहले उसका लंबा ट्रैक रिकॉर्ड, बेंचमार्क और अपनी रिस्क क्षमता देखें, और SIP से नियमित निवेश करें।
अक्सर ही म्युचुअल फंड (Mutual Fund) निवेशकों को दुविधा में पाया जाता है, विशेष कर वे निवेशक जो नए और अपेक्षाकृत अनुभवहीन हो। म्युचुअल फंड में निवेश करने से पहले जब डिसीजन लेने का समय आता है तो अक्सर लोग दोस्तों और सहकर्मियों से Mutual Fund के बारे में पूछताछ करते हैं। परंतु ज्यादातर जो जवाब मिलते हैं वह संतोषजनक नहीं होते। ज्यादातर ऑनलाइन रिसर्च करने वालों को साइट्स पर एक तैयार लिस्ट मिलती है जिनमें कुछ लिंक भी होते हैं। इन साइट्स में ज्यादातर इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस की एक ऐसी लिस्ट तैयार की जाती है जिसमें उनके शॉर्ट टर्म परफॉर्मेंस के बेसिस पर शॉर्टलिस्ट कर बनाया जाता है। यदि आप भी इसी तरीके की समस्या से जूझ रहे हैं और म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए Top 10 mutual fund के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको सही रास्ता दिखाएंगे।
निवेश के लिए 10 बेहतरीन म्युचुअल फंड्स
एक्सिस लार्ज कैप फंड (पहले एक्सिस ब्लूचिप फंड)(Axis Large Cap Fund, पहले Axis Bluechip Fund) – एक्सेस ब्लूचिप फंड एक डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड है जो की विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां के शेयर में निवेश करता है। यह भारत के लोकप्रिय लार्ज कैप फंड्स में से एक है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
मिराए एसेट लार्ज कैप फंड (Mirae Asset Large Cap Fund)- यह म्युचुअल फंड लार्ज कैप शेयरों में इनवेस्ट करता है इसकी स्थापना 4 अप्रैल 2008 को हुई थी तभी से इसका मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसे निफ्टी 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है। जब भी भारत के टॉप 10 म्युचुअल फंड्स की बात की जाती है तो अक्सर मिराए ऐसेट लार्ज कैप फंड इसका हिस्सा होता है। इस फंड का ऐम लोंग टर्म कैपिटल अप्रिशिएसन को हाई ग्रोथ पोटेंशियल स्टॉक के द्वारा एक्वायर करना है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund, पहले Parag Parikh Long Term Equity Fund)– यह एक ओपन एंडेड फ्लेक्सी कैप इक्विटी स्कीम है जो की स्टॉक एंड इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में इन्वेस्ट करती है तथा इसका इन्वेस्टमेंट उद्देश्य लंबी अवधि के लिए निवेश करना है। इसकी स्थापना 2013 में की गई थी इसके बाद से यह फ्रंट हाउस पीपीएफएएस के अंडर है।रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें। इसकी बेंचमार्क की बात की जाए तो उसे निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स के खिलाफ बेंचमार्क किया गया है।
यूटीआई फ्लेक्सिकैप फंड (UTI Flexi Cap Fund) – यह फंड म्युचुअल फंड इक्विटी में और इक्विटी से रिलेटेड सिक्योरिटीज में इन्वेस्टमेंट करता है। इस फंड की एक फ्लैक्सिबल इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी है और यह इंडियन इकॉनमी के किसी भी सेक्टर में निवेश कर सकता है। यह एक ओपन इंडेड इक्विटी स्कीम है जिसका इन्वेस्टमेंट एरिया स्टॉक बॉन्ड और मनी मार्केट है। वैसे तो यह फंड मुख्य तौर पर इक्विटी में निवेश करता है लेकिन दूसरी एसेट कैटिगरीज जैसे की फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ भी जुड़ा है।रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
एक्सिस मिड कैप फंड (Axis Midcap Fund) – यह एक ओपन एंडेड मिड कैप इक्विटी स्कीम है। इस फंड का उद्देश्य निवेशक को लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ प्रोवाइड करना है। यह निवेशकों के रुपयों को मिड कैप कंपनी के इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट में इनवेस्ट करता है। इसे 2011 में लॉन्च किया गया था अर्थात यह कहा जा सकता हैं कि यह पिछले 10 सालों से अधिक समय से एक्जिस्टेंस में है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
कोटक मिड कैप फंड (Kotak Mid Cap Fund, पहले Kotak Emerging Equity Fund) – यह भी एक इक्विटी म्युचुअल फंड योजना है जो कोटक महिंद्र म्युचुअल फंड द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मिड कंपनी में इन्वेस्ट करके इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज के पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन प्रोड्यूस करना है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड(Axis Small Cap Fund) – एक स्मॉल कैप फंड एक इक्विटी म्युचुअल फंड योजना है जिसे डायरेक्ट ग्रोथ एक्सिस म्युचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया है। इस स्कीम का उद्देश्य स्मॉल कैप कंपनी के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट की की पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन प्रोड्यूस करना है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड (SBI Small Cap Fund) – इस स्कीम को एसबीआई म्युचुअल फंड ने लांच किया है और यह एक इक्विटी म्युचुअल फंड स्कीम है। यह स्कीम स्मॉल कैंप कंपनियों के इक्विटी शेयर में डायवर्सिफाइड इन्वेस्टमेंट करके इन्वेस्टर्स को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन और एक ओपन एंडेड स्कीम की लिक्विडिटी का बेनिफिट्स प्रोवाइड करती है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
एसबीआई एग्रेसिव हाइब्रिड फंड (पहले एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड) (SBI Aggressive Hybrid Fund, पहले SBI Equity Hybrid Fund) – यह स्कीम एसबीआई म्युचुअल फंड द्वारा शुरू की गई एक हाइब्रिड म्युचुअल फंड स्कीम है। यह स्कीम इन्वेस्टर को डेट और इक्विटी के मिक्स में इन्वेस्ट कर लॉन्ग टर्म कैपिटल अप्रिशिएसन ऑफर करना चाहती है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।यह एक ओपन एंडेड स्कीम है जो लिक्विडिटी का ऑप्शन प्रोवाइड करती है।
मीराए एसेट एग्रेसिव हाइब्रिड फंड (पहले मीराए एसेट हाइब्रिड इक्विटी फंड) (Mirae Asset Aggressive Hybrid Fund, पहले Mirae Asset Hybrid Equity Fund) – यह स्कीम मिराए ऐसेट म्युचुअल फंड द्वारा लांच की गई एक हाइब्रिड म्युचुअल फंड स्कीम है। यह स्कीम इन्वेस्टर को लॉन्ग टर्म कैपिटल अप्रिशिएसन ऑफर करती है। यह योजना इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट से, इसके अलावा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट के कंबाइंड पोर्टफोलियो से कैपिटल गैन ओर करंट इनकम जनरेट करना चाहती है। रिटर्न बाजार से जुड़े हैं और गारंटीड नहीं हैं; ताजा रिटर्न AMFI या फंड की नवीनतम फैक्टशीट में देखें।
निष्कर्ष – पहले के मुकाबले म्युचुअल फंड(Mutual Fund) अब देश में काफी पापुलैरिटी हासिल कर रहा है। पिछले कई दशकों में भारतीय निवेशकों ने अन्य किसी भी निवेश के ऑप्शन को छोड़कर म्युचुअल फंड की तरफ ज्यादा रुझान दिखाया है। म्युचुअल फंड आपके पोर्टफोलियो में डाइवर्सिटी लाने का एक सरल और लेस इन्वेस्टमेंट वाला तरीका ऑफर करते हैं। यह सत्य है कि यह जोखिम भरा होता है पर रिस्क के लेवल को मैनेज करते हुए अपने पैसों को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका म्युचुअल फंड ही प्रदान करता है। म्युचुअल फंड सबसे बेहतरीन इसलिए है क्योंकि ये मनी ग्रोथ का सबसे बहरीन विकल्प प्रदान करते है।




